चंडीगढ़। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 जनवरी से शुरू होने जा रही वुमन अंडर 23 वन डे ट्रॉफी में चंडीगढ़ टीम की कमान कप्तान अमनजोत कौर संभालेंगी। टीम प्लेट ग्रुप की 9 अन्य टीमों से मुकाबला करेगी। इनमें बिहार, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और पुडूचेरी हैं। चंडीगढ़ अपना पहला मैच बिहार से 25 जनवरी को खेलेगी। टीम में अमनजोत कौर (कप्तान), मोनिका पांडेय, रजनी देवी, नंदिनी शर्मा, शिवानी ठाकुर, कुमारी शिबी, पारुण सैनी, काशवी गौतम, शिवांगी यादव, सिमरनजीत कौर, रमीजा बेगम, मेहुल, निकिता नैन, सुमन राजपूत, पारुषि प्रभाकर, नागेश गुप्ता (कोच), इंदू (मैनेजर), हरवीर कौर (फिजियो) और राज यादव (ट्रेनर) होंगे।