फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अबोहर के अमन प्रकाश टोनी संधू ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 15 Oct 2025 12:36 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अमेरिका के लास वेगास में आयोजित आई पीएल ओलंपिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अबोहर के बॉडी बिल्डर अमन प्रकाश टोनी संधू ने 90 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। इससे पूर्व भारत के किसी भी पावर लिफ्टर ने गोल्ड मेडल हासिल नहीं किया था। भारत के खेल जगत से जुड़े लोगों ने टोनी संधू द्वारा पावर लिफ्टर खेल को इस स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रशंसा की है। टोनी संधू की इस उपलब्धि का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह भारत के इकलौते ऐसे ओलंपिया बने हैं। इससे पूर्व प्रेम चंद डोगरा ही क्वालीफाई कर सके थे।
जानकारी देते हुए टोनी संधू के भाई बंटी संधू ने बताया कि टोनी संधू ने पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सेलिना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। टोनी संधू ने प्रतियोगिता में 170 देशों के जाने माने पावर लिफ्टर को पछाड़ कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोनी संधू ने बताया कि युवाओं के लिए पावर लिफ्टिंग में बहुत संभावनाएं हैं इसलिए उनको इस और आकर्षित होना चाहिए। बंटी संधू के अनुसार जल्द ही टोनी संधू अबोहर पधारेंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें