फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएलएम भर्ती : नहीं मिला फिंगरप्रिंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार, रामफल ने सेटिंग करवा संजय की जगह बैठाया था दूसरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी ने रविवार को हिसार निवासी संजय तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी। एसीपी विजय कुमार नेहरा ने बताया कि सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में एएलएम भर्ती को लेकर सत्यापन चल रहा था। दस्तावेज सत्यापित करवाने के लिए आरोपी संजय तिवारी आया था। आरोपी का कई बार फिंगरप्रिंट लिया गया, लेकिन मैच नहीं हुआ।
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संजय तिवारी को गिरफ्तार कर कर लिया। पूछताछ में संजय ने बताया कि वह गांव बोबुआ थाना बरवाला जिला हिसार का रहने वाला है। उसकी जगह एएलएम की परीक्षा दूसरे ने दी थी। परीक्षा की बात उसने आरोपी कुलदीप जिला फतेहाबाद से आठ लाख रुपये में की थी। कुलदीप ने अपने जानकार रामफल से मिलकर किसी अन्य युवक से परीक्षा दिलवाई थी। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि परीक्षा देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
समन के बाद भी पेश नहीं हुईं 40 महिला उम्मीदवार
एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि 40 महिला उम्मीदवारों को समन जारी किया गया था। लेकिन, वह एसआईटी के सामने पेश नहीं हुई हैं। अब पुलिस महिला आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देगी। फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर इनके खिलाफ शिकायत हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें