फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तानाशाही रवैये का आरोप, कर्मचारियों के तबादले के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता के खिलाफ एनआरएमयू का धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (एनआरएमयू) की कालका-शिमला शाखा ने भोजन अवकाश के दौरान रेलवे स्टेशन कालका में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
जानकारी देते हुए शाखा सचिव कालका जय प्रकाश ने बताया कि वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता कैरिज व वैगन की ओर से तानाशाही रवैया अपनाते हुए खान आलमपुरा सहारनपुर से चार कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इनमें से एक कर्मचारी का तबादला कालका और तीन कर्मचारियों का तबादला बठिंडा स्टेशन किया गया जिसे यूनियन ने गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा सचिव ने बताया कि यह मामला 16 दिसंबर 2025 का है। इसके मद्देनजर 17 दिसंबर से सहारनपुर में एनआरएमयू की तीनों शाखाएं मिलकर विरोध कर रही हैं।
एनआरएमयू के मंडल मंत्री निर्मल सिंह के आह्वान पर 20, 26 और 27 दिसंबर को कालका में भी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। यूनियन नेताओं ने मांग की कि कर्मचारियों के तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए और मनमानी कार्यशैली पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें