फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जलौली में रास्ता रोककर परिवार से मारपीट का आरोप, 8 से 10 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। गांव जलौली में गली में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 8 से 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विकास पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम उसके पिता रघुवीर सिंह ड्यूटी से एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। घर के नजदीक गली में मनदीप ने अपने घर के सामने गाड़ी खड़ी की हुई थी। रास्ता नहीं मिलने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मनदीप और उसके साथियों ने रघुवीर सिंह से मारपीट की। झगड़ा छुड़ाने पहुंचे विजय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद परिवार ने रायपुररानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया और मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन

चौकी के उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें