फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में अवैध पीजी के खिलाफ मैदान में उतरे तीनों एसडीएम, घर-घर जाकर की जांच पड़ताल

Thu, 27 Feb 2020 11:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजी चेक करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ यूटी प्रशासन का अभियान जारी है। तीसरे दिन सभी एसडीएम मैदान में उतरे और विभिन्न सेक्टरों के घरों में जाकर चेकिंग की। बुधवार को एसडीएम सेंट्रल नाजुक कुमार, एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम और एसडीएम साउथ एसके जैन ने 47 पीजी संचालकों को नोटिस थमाया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 18 संचालकों ने कार्रवाई के डर से खुद ही पीजी को बंद कर लिया है। पीजी रजिस्ट्रेशन के लिए डीसी ऑफिस में हेल्प डेस्क भी बना दिया गया है। बुधवार देर शाम तक चल रहे निरीक्षणों में टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है। वहीं, हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 29 शिकायतें मिली हैं। इसमें साउथ की 12, सेंट्रल की 7 और ईस्ट की 10 शिकायतें हैं। इन पर भी विभाग जल्द एक्शन लेगा। 7.5 मरले से कम के मकानों में चल रहे पीजी हाउस को नोटिस जारी कर सील किया जा रहा है।

बता दें कि बीते दिन पीजी में तीन युवतियों की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई करना शुरू की है। अगर किसी इलाके में कोई अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा है तो टोल फ्री नंबर 1860-1802067 पर कॉल कर उसकी शिकायत दी जा सकती है। इसके अलावा अब पीजी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं, बल्कि हर साल इंस्पेक्शन के बाद पीजी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यही नहीं, फायर एनओसी और इंस्पेक्शन पीजी के लिए अनिवार्य किया जाएगा ताकि बच्चों के साथ-साथ प्रॉपर्टी की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें