पंचकूला। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की घोषणा के बाद जिला पंचकूला के सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 अगस्त, सोमवार को बंद रहेंगे। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने अपने संबोधन में पंचकूला जिले के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित किया था। इस घोषणा की अनुपालना में जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। संवाद