उन्होंने इस बात की जरूरत पर जोर दिया कि कई स्थानों पर वॉक-इन-टेस्टिंग का प्रबंध किया जाए और स्वास्थ्य विभाग से कहा कि मोहाली में आउटडोर टेस्टिंग जैसे स्थानीय प्रयासों द्वारा टेस्टिंग बढ़ाने पर विचार किया जाए।
कोरोना की दूसरी लहर से निपटने को पूरा करें स्टाफ
दूसरी लहर की तैयारी को सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कैप्टन ने स्वस्थ विभाग को निर्देश दिए कि अमले की कमी को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा प्रकट की गई आशंका बाबत यह भी कहा कि जिनका चयन हो चुका है, उनको तुरंत ही नियुक्ति पत्र दिए जाएं और ज्वाइन करने के लिए कहा जाए।
लोगों में सीटी स्कैन के जरिए जांच का बढ़ा रुझान
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सीटी स्कैन करवाने आने वाले लोगों के बारे में जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा की जाए। राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी माहिर समिति के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने इससे पहले कहा कि यदि रोक न लगाई गई तो लोगों की तरफ से खुद की जांच केवल सीटी स्कैनों तक सीमित रखे जाने का रुझान राज्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कैप्टन ने मुख्य सचिव के नेतृत्व में प्रांतीय संचालन समिति का गठन करने और प्रगति की निगरानी के लिए मासिक बैठकों के आदेश दिए।