फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : हिमाचल के मंदिरों में नो मास्क नो दर्शन पॉलिसी लागू, जिला प्रशासन ने भी जारी किए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश द्वारा मंदिरों में दर्शन करने के लिए नई बंदिशों को लागू किया गया है। हिमाचल सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों का अनुसरण कर वहां मंदिरों में दर्शन करें। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की आपदा प्रबंधन सेल द्वारा जारी पत्र के अनुसार वहां लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। नवरात्र में हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में शीश नवाने के लिए हजारों की संख्या में बाहर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो सकती है। इस भीड़ से कहीं करोना ना फैले इस वजह से हिमाचल सरकार ने नई बंदिशें लागू की हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र के दौरान मंदिरों में नो मास्क नो दर्शन पॉलिसी लागू कर दी गई है। केवल ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिरों/ शक्तिपीठों के दर्शन करने की अनुमति होगी जिनके पास या तो आरटी-पीसीआर की 72 घंटे पूर्व की निगेटिव रिपोर्ट होगी, या फिर दोनों डोज का सर्टिफिकेट होगा। इसके अलावा जाली रिपोर्ट देने वालों पर कानूनी दंड के प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश हिमाचल के सभी जिलों में 18 अगस्त तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें