फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अजय की घातक गेंदबाजी, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने 45 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
एपीसीएल सीजन-1 में काइरोस क्रिकेट क्लब 88 रन पर ऑलआउट, अजय शर्मा ने झटके चार विकेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए एपीसीएल सीजन-1 के लीग मुकाबले में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काइरोस क्रिकेट क्लब को 45 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर काइरोस क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने 34 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल रहे। मुकुल कुमार ने 26 गेंदों में 27 और राहुल नैन ने नौ गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

काइरोस क्रिकेट क्लब की ओर से हरीश सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। कप्तान राहुल डोगरा ने दो विकेट हासिल किए।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काइरोस क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। नरिंदर चौहान ने 32 गेंदों में 33 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि अमरप्रीत सात रन बनाकर नाबाद रहे। पूरी टीम 19.2 ओवर में 88 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की ओर से अजय शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी टीम की जीत का अहम कारण रही।
एपीसीएल सीजन-1 का आयोजन अभय जायसवाल और पुलकित गर्ग की ओर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें