फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज पूरे पंंजाब में बजेगा एयर रेड सायरन, होगा ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार शुक्रवार रात आठ बजे सभी जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करेगी। इस अभ्यास के तहत एयर रेड वार्निंग सायरन बजाया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिविल डिफेंस की तैयारियों का जायजा लेना है। यह आपात स्थिति में प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूत करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर यह अभ्यास हो रहा है। इसके दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी। ड्रिल की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाले सायरन से होगी। उपायुक्त एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक चिह्नित क्षेत्रों में ब्लैकआउट कराएंगे। आम लोगों को गैरजरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक सेवाएं हालांकि चालू रहेंगी।


अभ्यास की गतिविधियां

मॉक ड्रिल में अग्निशमन अभियान, तलाशी एवं बचाव कार्य और प्राथमिक उपचार का अभ्यास किया जाएगा। घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा यातायात व भीड़ नियंत्रण जैसी आपातकालीन गतिविधियां भी शामिल होंगी। अभ्यास के अंत में दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजेगा। यह ऑल क्लियर का संकेत देगा। प्रशासन ने लोगों से इस दौरान न घबराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें