फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एमडीसी अंडरपास और नेशनल हाइवे पर लगेगा एयर प्यूरीफायर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों की एक बैठक महापौर कुलभूषण गोयल ने ली। इस बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। महापौर ने निर्देश दिए कि सेक्टर 6, 7, 8, 9, 10, घग्गर पार सेक्टरों सहित जहां भी नगर निगम का क्षेत्र है और सड़कों का निर्माण या रिकारपेटिंग होनी है, उसके टेंडर तुरंत बनाकर प्रशासनिक मंजूरी ली जाए। इसके बाद टेक्निकल अप्रूवल के बाद सड़कों का निर्माण शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने माजरी चौक की तर्ज पर एयर प्यूरीफायर एमडीसी अंडरपास एवं नेशनल हाइवे सेक्टर 20-21 के पास लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के लिए कहा। महापौर ने शहर के सभी सेक्टरों के एक पार्क में ईपीडीएम ट्रैक और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने के लिए टेंडर 15 दिन में लगाने का निर्देश दिया।
मेयर ने निर्देश दिया कि शहर में जहां भी रोड गली टूटी हुई है, उन्हें ठीक करवाने के लिए टेंडर लगाया जाए। गांव अभयपुर और सेक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए तुरंत कार्य शुरू किया जाए। शहर के शौचालयों की मेंटेनेंस का कार्य काफी समय से लंबित पड़ा है। इसका टेंडर तुरंत जारी करके संबंधित एजेंसी को शौचालयों के मेंटेनेंस के लिए निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन

सेक्टरों की दिशा बताने के लिए 60 गेंट्री लगाने का टेंडर अलॉट हो चुका



कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर के सभी सेक्टरों की दिशा बताने के लिए गेंट्री लगाई जा रही हैं। लगभग 60 गेंट्री लगाने का टेंडर अलॉट हो चुका है और अगले दो-तीन दिन में इसके लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे लगभग 90 फीसदी ठीक हो चुके हैं, जिससे शहर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में सहायता मिल रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में शहर के अंदर बागवानी कचरा को उठाने के लिए पेश आ रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। महापौर ने 5 नए ट्रैक्टर-ट्रालियां खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें