फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईटीबीपी अधिकारियों ने मनाई एसो. की वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑल इंडिया एक्स-आईटीबीपीएफ पर्सनेल वेलफेयर एसोसिएशन (एआईईपीडब्ल्यूए) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ पर रविवार एक विचार रैली का आयोजन किया। 50वीं बटालियन कैंपस, अमृतसर में रैली के बाद सदस्यों की एक बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर सदस्यों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और एसोसिएशन की पहल और उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर एआईईपीडब्ल्यूए के अध्यक्ष पूर्व आईजी (पी) एमएस भुर्जी व महासचिव पूर्व आईजी (पी) काबुल सिंह बाजवा मौजूद थे।
पदाधिकारियों ने बताया कि 25 अप्रैल, 2018 को गठित, एआईईपीडब्ल्यूए सेवानिवृत्त आईटीबीपीएफ कर्मियों की एक पहल है, जिसका उद्देश्य पूर्व आईटीबीपीएफ हिमवीर को उनके भाइयों, विधवाओं और आश्रितों के कल्याण में रचनात्मक रूप से काम करने के लिए एकजुट करना है। एसोसिएशन पूर्व आईटीबीपीएफ अधिकारियों का एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का संगठन है, जिसमें पूरे भारत से सभी रैंकों के सदस्य शामिल हैं। इस मौके पर एसोसिएशन ने पूर्व आईटीबीपी कमांडेंट मोहिंदर सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई, जिनकी दिसंबर में सीएमसी लुधियाना में किडनी ट्यूमर की सर्जरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें