फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एएचएलडीबी और टेक्निकल इलेवन ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के खेल मैदान में आयोजित चतुर्थ अंतर विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एएचएलडीबी और टेक्निकल इलेवन की टीमों ने अपने मुकाबले जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एएचएलडीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। डॉ. आशीष चहल ने नाबाद 39 रन बनाए, जबकि एन. संधू और मनीष ने क्रमशः 34 और 26 रन का योगदान दिया। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएसवीपी की टीम 15 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एएचएलडीबी की ओर से विनोद सरसाना और कप्तान बलजीत सिहाग ने 4-4 विकेट लिए। विनोद सरसाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में टेक्निकल इलेवन ने टीसीपी क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। टीसीपी क्रिकेट क्लब 10.1 ओवर में 40 रन पर ऑल आउट हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए टेक्निकल इलेवन ने 9 ओवर में चार विकेट खोकर 41 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से रिषु नाबाद 12 रन बनाए और गेंदबाजी में तेजवीर औजला ने 3 विकेट हासिल किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें