फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कृषि मंत्री 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में लिफ्ट में फंसे कृ​षि मंत्री।  
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सेक्टर-1 के भाजपा के पंचकमल कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अचानक लिफ्ट में फंसे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि कृषि मंत्री विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। तभी अचानक शाम करीब सवा चार बजे लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई और कृषि मंत्री सहित आठ से दस लोग लिफ्ट में फंस गए।
विज्ञापन

वह करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान काफी शोर शराबा हुआ। पुलिस और स्थानीय नेताओं की मदद से एक-एक कर लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है। इस बीच लिफ्ट में फंसे सभी लोग घबराए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें