फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद मौसम में छाई ठंडक

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द रातों के साथ दिन भी ठंडे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश के बाद 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा ने पंचकूला का मौसम ठंडा कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से क्रमश: 4.8 और 3.5 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 और 26 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि 27 जनवरी को फिर से बारिश के आसार हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी और तेज हवा के कारण ठंडक का असर शहर में भी महसूस किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि यह ठंडक अगले एक सप्ताह तक बनी रह सकती है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें