फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नौ साल बाद जागी सात दिवंगतों के स्मारक की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 सिलेंडर ब्लास्ट में दूसरों की जान बचाने के प्रयास में गई थी सात लोगों की जान, पार्षद भारत हितैषी ने निगम सदन में रखा प्रस्ताव
विज्ञापन

बोले- हादसे से सबक लें, सी रोड पर सही पार्किंग ही होगी दिवंगतों को सच्ची श्रद्धांजलि
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। दूसरों की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवाने वाले सात लोगों की याद में अब स्मारक बनाने की उम्मीद जगी है। सेक्टर-10 के मकान नंबर 702 में 18 अक्टूबर 2017 को हुए सिलेंडर ब्लास्ट और अग्निकांड में जान गंवाने वालों की स्मृति में वार्ड-4 के पार्षद भारत हितैषी ने नगर निगम सदन में प्रस्ताव रखा है। उन्होंने सेक्टर-10 के किसी उपयुक्त पार्क में स्मारक बनाने की मांग की है। अब प्रस्ताव पर सदन की मंजूरी का इंतजार है।
हादसे में 22 वर्षीय अनमोल गर्ग, 24 वर्षीय प्रांशु गर्ग, 70 वर्षीय हेम राज शर्मा, 70 वर्षीय राम चंद्र शर्मा, 65 वर्षीय राज कुमार सिंघल, अजीत चौधरी और 30 वर्षीय जिग्नेश थांकी की जान चली गई थी। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन लोगों ने राहत कार्य में मदद के लिए आगे आकर साहस और मानवता की मिसाल पेश की। करीब नौ साल बाद भी संबंधित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी रोड पर सही पार्किंग ही सच्ची श्रद्धांजलि
पार्षद भारत हितैषी ने कहा कि हादसे के समय सी रोड पर खड़े वाहनों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई थी। उन्होंने लोगों से वाहन सही जगह पार्क करने और आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्मारक के साथ हादसे से सबक लेना भी जरूरी है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद संबंधित विभागों से अनुमति लेकर निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें