फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कौन बनेगा करोड़पति के बाद अब ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में चमकीं सरिता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरिता इससे पहले वर्ष 2025 में कौन बनेगा करोड़पती में भी 7.5 लाख रुपये जीत चुकी है
विज्ञापन

पंचकूला की जेबीटी अध्यापिका ने जीते 8.52 लाख रुपये, लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम

चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। चरखी दादरी के गांव फोगाट की बहू और पंचकूला में कार्यरत जेबीटी अध्यापिका सरिता कादयान ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। लोकप्रिय टीवी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 8.52 लाख रुपये जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।
जिला पंचकूला के गांव गणेशपुर स्थित स्कूल में कार्यरत सरिता कादयान ने मुंबई फिल्मसिटी में आयोजित कार्यक्रम में अपनी सूझबूझ, सामान्य ज्ञान और तेज निर्णय क्षमता से सभी को प्रभावित किया। शो के दौरान उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मंच साझा किया, जिसे उन्होंने यादगार अनुभव बताया।
विज्ञापन

सरिता ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कठिन राउंड पार किए और विजेता बनीं। इससे पहले वर्ष 2025 में वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी 7.5 लाख रुपये जीत चुकी हैं। लगातार दो राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में सफलता हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
सरिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि वह आगे भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का प्रसारण होते ही उनके स्कूल और गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने सरिता और उनके परिवार को बधाई दी। लोगों का कहना है कि सरिता ग्रामीण परिवेश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें