फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्दी बढ़ने के बाद शालीमार ग्राउंड की खादी प्रदर्शनी में बढ़े खरीदार

विज्ञापन
प्रदर्शनी में चरखा चलाती महिला। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। राज्य स्तरीय खादी और पीएमईजीपी की संयुक्त प्रदर्शनी का सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में बुधवार को स्टाल सजे रहे। बारिश और सर्दी बढ़ने के बाद इसमें खादी से बने ऊनी कंबल सहित अन्य चीजों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने तरह-तरह के व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

खादी प्रदर्शनी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली, नागपुर और पुणे सहित विभिन्न राज्यों से करीब 100 स्टॉल लगे हैं। लोग अपने मनपंसद कपड़ों को देख रहे हैं। इसके साथ ही वह इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में हरियाणा से आए सुनील कुमार ने बताया कि इस बार मेले में रिस्पांस अच्छा है। वीकेंड पर ट्राइसिटी से अधिक लोग आएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें