फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में बूंदाबांदी के बाद दिन भर रही उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले मेंं मंगलवार सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सोमवार की देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट अभी बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लगातार मौसम बदल रहा है। सोमवार देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे मंगलवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा है। पंचकूला का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें