फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध कब्जे हटाने के लिए कमिश्नर ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर की सफाई व्यवस्था और अवैध कब्जों की मिल रही शिकायतों पर मंगलवार सुबह निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख अपने दलबल के साथ हाल बाजार से लेकर टाउन हाल तक पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ पैदल चलते सड़कों के आसपास हो रहे अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें तीन दिनों के अंदर अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर दिन देश-विदेश से यात्री अमृतसर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। इसे हेरिटेज स्ट्रीट भी घोषित किया गया है। उन्होंने मौके पर ही अफसरों को निर्देश दिए कि हॉल बाजार से टाउन हॉल तक की सड़कों पर पूरी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, टूटे ढक्कनों की मरम्मत की जाए और स्ट्रीट लाइटें चालू हालत में रखी जाए। औलख ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बन रही कैरोन मार्केट हाइड्रोलिक पार्किंग का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर निगरानी इंजीनियर संदीप सिंह, सेहत अधिकारी डॉ. किरण कुमार, कार्यकारी इंजीनियर एसपी सिंह, एस्टेट अधिकारी धर्मिंदरजीत सिंह के साथ कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें