पिंजौर। हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर निवासी एडवोकेट परिवार सहित वृंदावन घूमने गया था। रविवार की शाम जब वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि चोर उसके घर में चोरी की वारदात कोे अंजाम देकर फरार हो गए।
अमित गोयल एडवोकेट ने बताया कि वे परिवार के साथ शनिवार को वृंदावन गए हुए थे। रविवार शाम को आकर जब उन्होंने घर खोला तो देखा कि सारे घर का सामान बिखरा पड़ा है। चोर घर की खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर के किचन, बाथरूम आदि में लगी टूटियां सहित पीतल का सामान इलेक्ट्रॉनिक सामान, चांदी के गहने आदि सब चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य एकत्रित किए।