फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पहले एमएसएमई प्रोद्योगिकी केंद्र में दाखिले शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के रोहतक स्थित पहले एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र में युवाओं के रोजगार के लिए आवश्यक पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो चुके हैं। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि एक सौ करोड़ से अधिक की लागत से बने प्रौद्योगिकी केंद्र में तीन महीने व उससे कम अवधि और एक वर्ष की अवधि तक के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

यह प्रौद्योगिकी केंद्र हरियाणा के नवयुवकों का कौशल विकास कर उन्हें रोजगार परक प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करता है। इसका उद्देश्य युवकों के लिए एंटरप्रेन्योर बनाने में मदद करना है। इससे प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एमएसएमई उद्योगों के विकास के लिए भी सहायता मिलेगी। केंद्र में पाठ्यक्रमों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एक महीने से तीन महीने तक के शॉर्ट टर्म कोर्स, तीन महीने से एक वर्ष तक का मध्यम अवधि पाठ्यक्रम और एक वर्ष की लंबी अवधि का पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है। इनमें सीएनसी मशीनिंग दल, डिजाइनिंग एडवांस, मशीनिंग सीएनसी टर्निंग, मीनिंग फिटर एंड रिवर मशीनिस्ट, टूल रूम टूल एंड डाई मेकिंग सहित अन्य प्रकार के करीब 21 कोर्स शुरू किए गए हैं। इसके लिए इच्छुक नवयुवक केंद्र से कार्य दिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें