फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्राइन बोर्ड के सीईओ से मिले सेवा ट्रस्ट के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने चेयरमैन संदीप गुप्ता के नेतृत्व में माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव से मुलाकात की और बोर्ड का सीईओ बनने पर बधाई दी। ट्रस्ट के सदस्यों ने चैत्र नवरात्र मेले में बोर्ड को हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस बार भी नवरात्र मेला बड़ी धूमधाम से संपन्न होगा। निशा यादव ने संदीप गुप्ता एवं अन्य का आभार व्यक्त किया और कहा कि मेले में सभी प्रकार से प्रबंध पूर्ण कर लिए हैं। इस मौके पर चेयरमैन संदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, महासचिव रमन सिंगला, वाइस चेयरमैन हरीश गर्ग, वरिष्ठ उपप्रधान विवेक गुप्ता, उपप्रधान योगेश मित्तल, संयुक्त सचिव तरुण गर्ग, कानूनी सलाहकार संदीप गोयल, सचिव राजीव गुप्ता, वित्त सचिव अजय बंसल, मीडिया सलाहकार कुलदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें