फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बतौड़ में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार की टीम ने सड़क नेटवर्क और प्लाटों की निशानदेही हटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बरवाला खंड के गांव बतौड़ में अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क नेटवर्क और प्लाटों की निशानदेही को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई डीटीपी बबीता गुप्ता के नेतृत्व में अर्बन एरिया पंचकूला में की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रमेश कुमार टंडन, एसडीओ पंचायती राज रायपुररानी, नगर योजनाकार सहायक डिंपी राठी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण या कॉलोनी को विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम योजना विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि विभाग से सीएलयू या लाइसेंस की अनुमति लिए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें