फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर : कांग्रेस में महज पिता-पुत्र ही कर रहे चुनाव प्रचार : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आदमपुर उपचुनाव में मतदान का दिन नजदीक आते ही सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीधे हुड्डा पिता-पुत्र को निशाने पर लिया है। सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आदमपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में महज भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र सिंह हुड्डा ही प्रचार कर रहे हैं। पिता-पुत्र को छोड़कर उनकी पार्टी का कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

कांग्रेस को आदमपुर चुनाव में कोई स्थानीय चेहरा भी नहीं मिला। इस वजह से उन्होंने कैथल से जयप्रकाश (जेपी) को मैदान में उतारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं भाजपा ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है, जो एक युवा चेहरा हैं। भव्य बिश्नोई के समर्थन में भाजपा जोरदार प्रचार कर रही है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। हुड्डा और उदयभान को एससी प्रदेशाध्यक्ष का राग अलापना बंद करना चाहिए। उदयभान से पहले कुमारी सैलजा और अशोक तंवर भी एससी प्रदेशाध्यक्ष ही रहे। हुड्डा ने उन्हें स्वीकारा ही नहीं। उन्हें सिर्फ जेब मेंरहने वाला और परिवार से जुड़ा नेता ही चाहिए। जींद में रणदीप सुरजेवाला को करारी हार झेलनी पड़ी थी, आदमुपर में जेपी की राजनीतिक दुकान बंद करेंगे। हरियाणा में जनता के सहयोग से तीसरी बार भी भाजपा सत्ता में आएगी।
जजपा के साथ सरकार का गठबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जजपा के साथ भाजपा का सरकार का गठबंधन है। निकाय चुनाव मिलकर लड़ा, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए कोई प्रदेश स्तरीय समझौता नहीं हुआ। दोनों दलों ने जिला इकाइयों पर चुनाव लड़ने का फैसला छोड़ा था, कुछ जिलों में ही जिला परिषद चुनाव सिंबल पर लड़ रहे हैं। इसका कोई असर गठबंधन पर पड़ने वाला नहीं। तीनों चरण में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हों, सरकार यही चाहती है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भी जीत दर्ज करेगी भाजपा
मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। वहां भाजपा के पक्ष में अच्छा वातावरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हिमाचल प्रदेश में कुछ ऐसा माहौल बन गया है कि वहां बारी-बारी नहीं, बल्कि बार-बार भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस के उम्मीदवारों पर आज भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें