संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ तार बलटाना, जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 13 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-5 में नाकाबंदी की थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक एक्टिवा को रोककर जांच की। वाहन सवार कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिस पर उसे हिरासत में लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब एक माह पहले यह एक्टिवा मौली जांगरा, चंडीगढ़ क्षेत्र से चोरी की थी। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने आगे की असली नंबर प्लेट तोड़ दी थी और पीछे लगी प्लेट में छेड़छाड़ कर दी थी ताकि वाहन की पहचान न हो सके।