फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संरक्षित पशु से टकराई एक्टिवा युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। होली के दिन शुक्रवार को देर शाम एक्टिवा सवार युवती की संरक्षित पशु से टकराकर मौत हो गई। इसकी पहचान शबनम 27 पुत्री राधेश्याम वासी कक्कड़ माजरा जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शबनम अपनी एक्टिवा पर सवार होकर पंचकूला से यमुनानगर रोड पर अपने गांव कक्कड़ माजरा जा रही थी। जब वह गांव नंगल के पास से गुजर रही थी तो अचानक सड़क पर उसके सामने कोई संरक्षित पशु आने से वह उसके साथ टकराकर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल सपना को उपचार के लिए सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचते ही सपना ने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को 174 की कार्रवाई कर उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें