फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, पोकलेन मशीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आनंदपुर साहिब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन जब्त की गई है। थाना नूरपुर बेदी में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन टिप्पर चालकों के चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन

खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खनन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। जहां कहीं भी अवैध खनन का मामला सामने आएगा, विभाग सख्त कार्रवाई लेगा। इसके लिए विभाग ने विशेष टीमें भी गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें