फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती में अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुर्जकोटिया के पास नदी में छापे, माइनिंग विभाग को सूचना बिना दस्तावेज वाहनों पर सख्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। अमरावती क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। वाहन में अवैध खनन सामग्री लदी हुई थी, जिसके बाद माइनिंग विभाग को सूचना देकर इंपाउंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बुर्जकोटिया गांव के पास नदी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापे मारे। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि जिले के सभी माइनिंग जोन और प्रवेश मार्गों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़छाड़ या नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन वाहनों के पास वैध दस्तावेज और ई-रवाना नहीं होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें