पिंजौर। पिंजौर के गांव ढालूवाल से 17 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक चार अप्रैल से घर नहीं लौटा है, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वसीर ने बताया कि उसका बेटा बिना किसी को बताए घर से चला गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है और जल्द ही उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद