फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : गांव देवीनगर में 20 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक दिलाने पहुंचे अधिकारी, निशानदेही कर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव देवी नगर की जमीन पर हरियाणा विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और हरियाणा स्टेट इंडस्ट्री एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) का करीब 35 साल से कब्जा है। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जब पंचकूला जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निशानदेही की तो पता चला कि करीब 20 एकड़ जमीन गांव देवी नगर के निवासियों की है, जिस पर आज कई बिल्डिंग खड़ी हैं। सेक्टर-22 में प्लॉट नंबर-1 करीब 10 एकड़ का है।
विज्ञापन

इस जमीन पर 12 मंजिला इमारत खड़ी है। इस प्लॉट का अलॉटमेंट एचएसआईआईडीसी ने सन 2004 में किया था, जिसे दिल्ली की आनंत राज ग्रुप ने खरीदा है। वक्त जमीन की कीमत मात्र 11500 रुपये स्क्वायर मीटर थी, जोकि अब लाखों में है। गांव के लोगों ने बताया कि उनकी जमीन को बिना एक्वायर किए एचएसवीपी- एचएसआईआईडीसी ने सन 2004 में यहां प्लाट काटना शुरू कर दिया। सन 2010 में वे कोर्ट गए। सन 2015 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद जमीन का मालिकाना हक के लिए फिर उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की, जिसका फैसला 2019 में आया। गांव के लोगों ने बताया कि सन 2019 से वह लगातार जमीन का मालिकाना हक देने की मांग कर रहे थे।
जमीन में 10-12 मंजिला तक बनी है इमारत
इस प्लॉट के अंदर ही ग्रुप द्वारा स्केटिंग ग्राउंड भी बनाया गया है। बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा है। अन्य फ्लोर पर कंपनी के ऑफिस हैं। करोड़ों की इस जमीन को बिना एक्वायर किए प्राधिकरण ने गोल्फ कोर्स बना दिया। इतना ही नहीं बाकी बची जमीन को एचएसआईआईडीसी ने सेक्टर-22 के नाम पर विकसित कर दिया। वर्तमान में यहां 10 से 12 मंजिला इमारत बनी हुई हैं। इतना ही नहीं गांव के लोगों की जमीन पर मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। जबकि, कुछ जमीन पर सड़क का निर्माण हुआ है तो कुछ प्लॉट खाली पड़े हैं। एचएसआईआईडीसी ने जब प्लॉट काटकर ऑक्शन करना शुरू किया तो गांव देवी नगर के लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और फैसला उनके पक्ष में आया।
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश करने पहुंचे तहसीलदार और कानूनगो
कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को पंचकूला के तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा और एचएसआईआईडीसी पंचकूला के एक्सईएन रोहित कंवर गांव के लोगों को मालिकाना हक देने के लिए जमीन की पैमाइश करने पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप में पहले जमीन के नक्शे का अवलोकन किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी मौजूदगी में निशानदेही करवाकर बुर्जी को लगवाया। निशानदेही से पहले उन्होंने एचएसवीपी के अधिकारियों से भी मौके पर आने का आह्वान किया, लेकिन अंत तक कोई भी नहीं पहुंचा। गांव देवी नगर की जमीन को लेकर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जमीन का मालिकाना हक को लेकर विचार-विमर्श होगा। निशानदेही करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन दिन में सारा मामला स्पष्ट हो जाएगा। इस दौरान फैसला लिया जाएगा कि किस तरह गांव के लोगों को उनकी जमीन का मालिका हक दिया जाए।
कालका विधायक फोन पर लगातार करते रहे संपर्क
कालका विधानसभा से कांग्रेस के विधायक प्रदीप चौधरी जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए गांव देवी नगर के लोगों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। लेकिन, जब उन्होंने देखा कि एचएसवीपी का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने का आश्वासन भी दिया, लेकिन वह करीब दो घंटे बाद भी सेक्टर-22 प्लॉट नंबर-1 में नहीं पहुंचे। इसके बाद तहसीलदार और कानूनगो ने निशानदेही के कार्य को पूरा किया। गांव देवी नगर निवासी रघुबीर चौधरी ने बताया कि इस जमीन का मालिकाना हक लेने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। विभागीय गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। एचएसवीपी-एचएसआईआईडीसी करीब 35 साल से उनकी जमीन पर काबिज है। इस मामले को लेकर सन् 2010 से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें अब उम्मीद जगी है कि जमीन का कब्जा जल्द मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस जमीन पर एचएसवीपी का कब्जा है वह 10 से 12 परिवार की है।
कोर्ट के आदेश पर टीम के साथ जमीन की निशानदेही की गई है। सेक्टर-22 के प्लॉट नंबर-1 में बनी 12 मंजिला बिल्डिंग का आधा हिस्सा गांव देवी नगर की जमीन में आ रहा है। टीम के सदस्यों ने निशानदेही करके बुर्जी लगा दी है। अब स्पष्ट हो चुका है कि कितनी जमीन विभाग की है। कितनी गांव के लोगों की है। अंतिम फैसला एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक द्वारा बुलाई गई बैठक में होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - पुण्यदीप शर्मा, तहसीलदार पंचकूला।
सेक्टर-22 में नियमानुसार आज जमीन की पैमाइश और निशानदेही की गई है। प्लॉट नंबर-एक 10 एकड़ का है। जिसका अलाटमेंट 2008 में ही हो चुका है। इस जमीन का वर्तमान में मालिकाना हक दिल्ली के आनंत राज ग्रुप का है, जिसमें 12 मंजिला बिल्डिंग बना रखी है। जैसा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बिल्डिंग का आधा हिस्सा गांव देवी नगर की जमीन में आता है। जमीन को लेकर एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने बुधवार को मीटिंग बुलाई है। अधिकारी जैसा फैसला लेंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रोहित कंवर, एक्सईएन एचएसआईआईडीसी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें