फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : अभयपुर में नगर निगम ने गिराए अवैध निर्माण, स्थानीय लोगों ने लगाया नोटिस नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम ने वीरवार को जेसीबी से औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के सामने स्थित गांव अभयपुर में कई अवैध निर्माण गिराए हैं। वार्ड पार्षद राजेश कुमार की शिकायत के बाद इन कब्जों को हटाया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान पार्षद मौके पर मौजूद रहे। नगर निगम की टीम एसडीओ राजकुमार शर्मा की अगुवाई में जेसीबी लेकर सुबह ही गांव अभयपुर पहुंच गई थी। टीम द्वारा कई शेड, झुग्गियां और दीवार भी हटाई गई। अवैध निर्माण हटाते समय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि जेसीबी में करंट न आए। एसडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाए गए हैं। संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार विजय कुमार शर्मा का कहना है कि उनको पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। नोटिस दिया जाता, तो स्वयं ही निर्माण हटा देते। विजय कुमार शर्मा ने यहां दुकान किराए पर दे रखी है। झुग्गी में रहने वाली एक महिला सुनीता ने बताया कि 25 साल से यहां रह रही हूं। किराया भी दिया जा रहा था, लेकिन नगर निगम की टीम ने यह निर्माण तोड़ दिया है। मनोज कुमार ने बताया कि टीम द्वारा खाने-पीने का सामान, कच्चा राशन भी खराब कर दिया गया। युवा कांग्रेस के पंचकूला विधानसभा अध्यक्ष अंकुश निषाद ने कहा कि गरीबों के खिलाफ भाजपा-जजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है।
जजपा पार्षद ने पुरानी रंजिश के चलते कार्रवाई करवाकर उनके निर्माण तुड़वाए हैं। पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि लगभग एक माह पहले नोटिस दिए गए थे। कुछ लोग मंदिर की एवज में अवैध कब्जे करने की कोशिश में थे। गांव वालों ने शिकायत की थी। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। राजेश कुमार ने बताया कि जूनियर इंजीनियर सहित सभी अधिकारियों ने निर्माण हटाने से पहले सामान निकालने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें