पंचकूला। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को पांच दुकानों के सैंपल भरे गए। इस दौरान दुकानदारों से अपील कर कहा कि वे खराब खाद्य पदार्थ नहीं बेंचे। अगर ऐसा करते मिले तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने मंगलवार को कालका और पिंजौर की दुकानों से सैंपल लिए हैं।
उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण में जो भी खाद्य पदार्थ खराब मिले उनको नष्ट करवा दिया गया। सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थ ढककर रखें जिससे कि वे खराब न हों। खाद्य सुरक्षा विभाग के डेजिनेटेड ऑफिसर सुभाष चंदर ने बताया कि कई दुकानों से सैंपल लिए हैं। इनको जांच के लिए भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट 15 दिन में आ जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की मिलावट को रोकने के लिए लगातार दुकानों की सैंपलिंग की जा रही है।
इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 30 खाद्य कारोबारियों ने भाग लिया। कारोबारियों को भोजन पकाते समय व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया गया। सुरक्षित भेेजने के लिए नियमों को बताकर जागरूक किया गया है। इस दौरान कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।