फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नो पार्किंग में खड़े और ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने ओल्ड पंचकूला बस स्टॉप के आसपास क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े ऑटो और टैक्सी वाहनों तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 ऑटो और टैक्सी चालकों के चालान किए गए। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े सभी ऑटो और टैक्सी वाहनों को हटवाकर सड़क को पूरी तरह से खाली कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें