फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देर रात थार ने डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर सामने से आ रही कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। देर रात सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के समीप तेज रफ्तार थार चालक ने डिवाडर पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर दूसरी तरफ से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरे कार में सवार दो लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-21 पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों गाड़ियों को कब्जे मेंं लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार रामदरबार चंडीगढ़ निवासी ने बताया कि वे सोमवार शाम को सेक्टर-25 में जागरण में फोटोग्राफी करने गए थे। रात करीब 12 बजे वह अपने जानकार के साथ घर जा रहे थे। जब वे सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के समीप पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार थार चालक ने सड़क के डिवाडर पर लगे लोहे ही ग्रिल को तोड़कर उसकी कार को टक्कर मार दी। कार सवार कुंदन और उसका साथी घायल हो गया। टक्कर लगते ही थार के अगले दोनों टायर फट गए।
इसके बाद चालक ने अपने किसी जानकार को बुलाया और उसकी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की वीडियो बना ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें