फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्लबों की टाइमिंग को लेकर एसीपी को मिली धमकी, पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। क्लबों की टाइमिंग में हुए बदलाव को लेकर एसीपी को धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में एसीपी ने कोई लिखित शिकायत तो नहीं दी है, लेकिन साइबर सेल और पंचकूला पुलिस सक्रिय हो गई है। मामले में पता चला है कि जिस नंबर से कॉल आई है, वह बिहार में किसी महिला के नाम रजिस्टर्ड है। मामले में पंचकूला पुलिस अब बिहार पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।
21 जून की सुबह एसीपी सुरेंद्र सिंह अपने ऑफिस में बैठे थे। उसी दौरान उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर कहा कि क्लबों में घुसकर चेकिंग और कार्रवाई करता है। तेरे कारण ही क्लबों की टाइमिंग कम हुई है। इसके अलावा हमारे जैसे कई लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। अब क्लबों की चेकिंग करके तो दिखा फिर बताता हूं। इतना सुनने के बाद एसीपी ने फोन काट दिया। इसके बाद दो बार फिर कॉल आई लेकिन दोनों बार एसीपी ने फोन काट दिया। चौथी बार घंटी बजने पर एसीपी ने कॉल रिसीव कर नाम पूछा तो वह फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद एसीपी ने फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। एसीपी सुरेंद्र सिंह ने साइबर सेल में मोबाइल नंबर देकर उसके बारे में पता करने को कहा। पता चला कि मोबाइल नंबर बिहार मेंं किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस द्वारा बार-बार उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा है। अब पंचकूला पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क कर इस बारे में पता कर रही है। मामले में एसीपी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने फोन किया था। अभी इस नंबर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में संचालित क्लबों की टाइमिंग को लेकर सरकार ने बदलाव किए हैं। इसी बदलाव को लेकर एसीपी सुरेंद्र सिंह को किसी अज्ञात ने फोन पर धमकी दी है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर एसीपी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


कुछ ही समय पहले हरियाणा सरकार ने क्लबों की टाइमिंग में एक्साइज पॉलिसी के तहत बदलाव किया है। पहले क्लब और लाउंज बार सुबह 6 बजे तक चला करते थे। अब रात 12 बजे तक चलाने की परमिशन दी गई है। क्लबों की टाइमिंग में किए बदलाव के कारण शहर के अधिकतर क्लब बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें