फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसीपी और डीईओ ने स्कूल पहुंचकर की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और छात्र को जाति सूचक शब्द कहने पर सेक्टर-7 पुलिस ने स्कूल के दो शिक्षकों और प्रिंसिपल के खिलाफ के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह एसीपी सुरेंद्र यादव और डीईओ सतपाल कौशिक स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों ने मामले की जांच की। स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों से भी पूछताछ की गई। डीईओ सतपाल कौशिक ने बताया कि शिकायतकर्ता छात्र और छात्रा के परिजनों के भी बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी एक दिन में उनको रिपोर्ट सौंप देगी। पुलिस के अनुसार, स्कूल की 12वीं की छात्रा ने शिकायत में बताया कि स्कूल के दो टीचर क्लास के दौरान उनको गलत नीयत से छूते हैं।
बार-बार मना करने के बावजूद भी दोनों टीचर अपनी मनमानी करते हैं। इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल को करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद छात्रों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें