फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल कर 74 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-12ए में डेबिट कार्ड बदलकर 74890 रुपये निकालने वाले आरोपी को सेक्टर-14 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजेश राजा दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश पर डेबिट कार्ड बदलने के करीब 20 मामले अलग-अलग शहरों में दर्ज हैं। आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। इस दौरान पंचकूला में धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान आरोपी से ठगी के पैसे बरामद किए जाएंगे। उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-12ए निवासी अशोक कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे 28 जुलाई को सेक्टर-12ए स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। उसी दौरान दो लड़के अंदर आए। आरोपियों ने उनको बातों में उलझाकर उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। जब वे घर पहुंचे तो उन्हें बैंक से फोन आया कि उनके खाते से 74890 रुपये कट गए हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता बैंक की शाखा में गए और वहां उन्हें पता चला कि उनके एटीएम से देव सुपर मार्केट सीवान (बिहार) में 74890 रुपये की खरीदारी की गई है। उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपना खाता बंद कर दिया और अपना एटीएम ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें