फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 6 साल से फरार आरोपी 13 मामलों में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी कोर्ट से दबोचा गया, शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रह रहा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने पीओ स्टाफ टीम की कार्यवाही में करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी कुल 13 मामलों में वांछित था और लगातार अपने ठिकानों को बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू कुमार, निवासी वासुदेवपुरा, पिंजौर (जिला पंचकूला) को हिमाचल प्रदेश के मंडी कोर्ट परिसर से दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के 9 मामले और पिंजौर व कालका क्षेत्र में 4 अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लंबे समय तक शिमला के ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रहा। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर गुप्त निगरानी रखी और सूचना मिलने पर 16 जनवरी को मंडी कोर्ट में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें