फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सेक्टर-11 से चोरी हुई रिट्ज कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। आरोपी हरियाणा के हिसार निवासी वासुदेव (26) है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते वीरवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की रिट्ज कार पर फर्जी नंबर लगाकर सेक्टर-15 के ब्रिज के नीचे से होकर सेक्टर-11 में घूम रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई सत्यवान सिंह ने सेक्टर-11 में नाकाबंदी कर आरोपी को चोरी की कार नंबर (एचआर-20-एजे2936 ) के साथ दबोच लिया। कार के कागजात मांगने पर आरोपी ने आनाकानी करना शुरू कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि कार का असली नंबर एचआर-07क्यू-1040 है। आरोपी ने बीते 23 फरवरी 2019 को कुरुक्षेत्र के थानेसर एरिया थाने से कार चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें