माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। खैर की लकड़ी चोरी करने व वन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपी संदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मढ़ावाला चौकी में तैनात एएसआई कप्तान सिंह ने सूचना पर आरोपी संदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव कीरतपुर थाना पिंजौर को रामपुर जंगी हाईवे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3 (5), 132, 121(2), 220, 303 (2) के तहत मामला दर्ज था। 21 फरवरी को वन विभाग की टीम गांव रामनगर खोली के साथ लगने वन क्षेत्र में छपरा डैम के पास जांच के लिए पहुंची थी। वहां कुछ युवक लकड़ी काटते हुए मिले। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से टीम को पीटा था। इसमें वन दारोगा समेत अन्य कर्मियों को चोटें आई थीं।