फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12 स्थित बंद घर से सामान चोरी करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार बुढ़नपुर पंचकूला निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरके भारद्वाज ने दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपना घर पिछले साल किराए पर दिया था। 5 अगस्त 2023 से उनका घर खाली है। वे हर हफ्ते एक या दो बार घर को चेक करने के लिए जाते हैं। 25 सितंबर 2023 को वे घर पर पहुंचे और उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर से 23 नलके, फ्लश, वॉशबेसिन, बिस्तर गद्दे, एलईडी टीवी, कुछ पीतल की वस्तुएं और बल्ब चोरी हो चुके थे। इसके बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें