फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नागरिक अस्पताल से कॉपर वायर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की ऊपरी मंजिल से कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सनी निवासी चंडीमंदिर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी अस्पताल में चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है और हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
आरोपी सनी ने शनिवार को अस्पताल की ऊपरी मंजिल से कॉपर वायर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिली। फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सनी एक आदतन चोर है और पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अन्य वारदातों में भी संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें