संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अमरावती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दी थी कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक युवक के साथ गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई जो पीड़िता को फुसलाकर चंडीगढ़ के एक होटल में ले गया था। आरोपी को 6 अप्रैल को खड़क मंगोली माजरी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। संवाद