फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। करीब चार साल तक युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। महिला थाना सेक्टर-5 में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2), 351 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार पंचकूला निवासी पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी युवक करीब चार से दुष्कर्म कर रहा था। जब मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां भी मानसिक रूप से बीमार हैं, जिसके चलते वह समय पर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें