फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब काटने का आरोपी भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गत मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में जेब काटने के आरोपी मनीष कपूर को पुलिस ने अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। मनीष कपूर पर कार्यक्रम के दौरान महेंद्रगढ़ से जजपा जिला अध्यक्ष के साथ आए रेवाड़ी निवासी राजेश अग्रवाल की जेब काटने के आरोप हैं। राजेश अग्रवाल की व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत पर पुलिस ने पानीपत के थाना किला के अंतर्गत कलंदर चौक निवासी मनीष कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें