पंचकूला। गांव माजरा महताब के एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने हथियारों के बल पर उसके साथ मारपीट की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनीष ने बताया कि वह माजरा महताब कालका का रहने वाला है। बुधवार को रात्रि करीब साढ़े-9 बजे वह केमिस्ट की दुकान पर दवाई लेने गया था। जैसे ही वह दुकान के पास पहुंचा तो वहां मौजूद तीन युवकों ने उसे असलहा दिखाया। इसे देखकर वह मौके से भागा। जैसे ही वह करियाने की दुकान के पास पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसे घेर लिया। उन लोगों ने पत्थर और कड़े से उसके सिर पर वार किए, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे कालका एसडीएच लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले को लेकर कालका थाना एसएचओ हरीराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच जारी है।