पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग और एसआईएचएफडब्ल्यू परिसर से यूपीएस की बैटरियां चोरी होने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मौली जागरां निवासी मोहन को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने नियमित जमानत दे दी। आरोपी मोहन 15 फरवरी से जेल में बंद था। जांच में पता चला कि 29 जनवरी की शाम करीब 36 बैटरियां चोरी हुईं, जिन्हें आरोपी और सह आरोपी सनी के माध्यम से खरीदी गई थीं। आरोपी ने अदालत में कहा कि वह कबाड़ी है और सामान खरीदता है। अदालत ने अधिकतम सजा तीन साल होने के कारण और मामला मजिस्ट्रेट अदालत में विचारणीय होने के नाते 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के जमानती पर जमानत मंजूर की।