फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटी-बबली गिरफ्तार: पति-पत्नी ने खुद को बताया कारोबारी, पंचकूला की महिला से ठग लिए दो करोड़

Sun, 26 Oct 2025 03:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला की महिला और उनके पति से दो करोड़ रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा पंचकूला ने 2 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में दंपती को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9 निवासी पारूल शर्मा और उनके पति को आरोपियों ने खुद को कारोबारी बताकर परम एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनियों में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस ने परमिंद्र कौर और कपूर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनका पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-14 सरकारी कॉलेज में कार्यरत शिकायतकर्ता पारूल शर्मा ने बताया कि उनकी पति की पहचान परमिंद्र कौर और कपूर सिंह से साल 2022 में हुई थी। दोनों ने खुद को कारोबारी बताकर कहा कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर उन्हें हर महीने मुनाफा मिलेगा। विश्वास में लेकर उन्होंने पारूल शर्मा और उनके अमेरिका में कार्यरत पति हेमंत शर्मा से जी-पे, बैंक ट्रांसफर और आरटीजीएस के जरिये लाखों रुपये मंगवाए। बाद में मुनाफे का झांसा देकर दोनों ने और अधिक रकम की मांग की और बैंक से लिए गए लोन की राशि भी अपने खातों में ट्रांसफर करवाई।

शिकायत के अनुसार, पारूल शर्मा ने एग्रो फ्रेश और सहलोत इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड लगभग 2 करोड़ रुपये निवेश किए लेकिन बाद में आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार पैसे मांगने पर आरोपी महिला ने धमकी दी कि उसकी ऊपर तक पहुंच है। पारूल शर्मा की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस में केस दर्ज किया। जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें